सामान्यत: पूछे जाने वाले प्रश्न
श्रेणी
उप -श्रेणी
-
(प्र.1) फॉर्म 16 सी क्या है?
- फॉर्म 16 सी संपत्ति के किराए पर टीडीएस के लिए एक टीडीएस प्रमाणपत्र है। इसमें किरायेदार द्वारा किराए पर काटी गई टीडीएस की राशि (धारा 194 आईबी के तहत) शामिल है। संपत्ति के किरायेदार को फॉर्म 26 क्यू सी दाखिल करने की नियत तारीख से 15 दिनों के भीतर आदाता (संपत्ति के मकान मालिक) को फॉर्म 16सी प्रस्तुत करना आवश्यक है।
- फॉर्म 16सी (संपत्ति पर किराए पर टीडीएस) केवल तभी दर्ज़ किया जा सकता है जब फॉर्म-26 क्यू सी चालान सह विवरण संसाधित कर दिया हो।
- फॉर्म 16 सी को पंजीकृत किरायेदार द्वारा दाखिल किए गए फॉर्म 26 क्यू सी के अनुसार, ट्रेसेज़ वेबसाइट से डाउनलोड किया जा सकता है।
- 'फॉर्म 16 सी' ट्रेसेज़ वेबसाइट पर आकलन वर्ष 2018-19 से उपलब्ध है।
- फॉर्म 16सी की स्थिति 'अनुरोधित डाउनलोड' में उपलब्ध होगी, भुगतानकर्ता निम्नलिखित विकल्पों का उपयोग करके फॉर्म 16सी अनुरोध स्थिति की जाँच कर सकते हैं:-
a) अनुरोध संख्या
b) तिथि
c) सभी देखें - फॉर्म 16 सी का पासवर्ड, पैन के अनुसार "DDMMYYYY" प्रारूप में "किरायेदार की जन्म तिथि" है।
- किरायेदार प्रत्येक चालान के लिए एक ही पावती संख्या पर 'फॉर्म 16सी'डाउनलोड का अनुरोध दे सकता है।
- 'फॉर्म 16सी' की अनुरोधित स्थिति का विवरण है निम्नलिखित है:-
• प्रस्तुत किया गया (सब्मिटेड): फॉर्म 16सी के लिए अनुरोध जमा कर दिया गया है।
• उपलब्ध (अवेलेबल): अनुरोधित फॉर्म 16सी डाउनलोड करने के लिए उपलब्ध है।
• विफल (फेल्ड): फॉर्म 16सी पुन: अनुरोध करने की आवश्यकता है या सीपीसी (टीडीएस) से संपर्क कर सकते हैं। - नहीं
- नहीं
- चरण 1: ट्रेसेज़ वेबसाइट पर "उपयोगकर्ता आईडी", "पासवर्ड", "करदाता के लिए पैन" और "सत्यापन कोड" के साथ एक करदाता के रूप में लॉगिन करें। अवतरण पृष्ठ पटल पर प्रदर्शित होगा।
- चरण 2: "डाउनलोड" टैब के अंतर्गत उपलब्ध "फॉर्म 16बी/16सी/16डी/16ई (क्रेता/किरायेदार/भुगतानकर्ता/वीडीए के खरीदार के लिए)" पर क्लिक करें।.
- चरण 3: ड्राप डाउन से फॉर्म प्रकार (26 क्यू सी), आकलन वर्ष का चयन करें एवं पावती संख्या, विक्रेता/मकान मालिक का पैन दर्ज़ करें। अनुरोध संख्या उत्पन्न हो जाएगी.
- चरण 4: यदि अनुरोध की स्थिति "रिक्वेस्टेड डाउनलोड" के अंतर्गत "उपलब्ध(अवेलेबल)" है तो "एचटीटीपी डाउनलोड" बटन पर क्लिक करें।
- चरण 5: पैन के अनुसार "किरायेदार की जन्म तिथि", "DDMMYYYY" प्रारूप में पासवर्ड के तौर पर दर्ज करके फॉर्म 16 सी की ज़िप फ़ाइल खोलें।
- यह सलाह दी जाती है कि जब भी कोई भुगतान करें तो पावती संख्या नोट (लिख) कर लें. हालाँकि, यदि यह कहीं गवाँ दिया जाता है, तो पावती संख्या किरायेदार के फॉर्म 26 ए एस /वार्षिक कर विवरण के 'भाग VIII' और मकान मालिक के फॉर्म 26 ए एस /वार्षिक कर विवरण के 'भाग IV' में भी दिखाई देती है।
- 'फॉर्म 16सी',आयकर नियम 1962 के नियम 31(1) के प्रावधानों के अनुसार जारी किया जाता है।
फॉर्म 16सी (संपत्ति पर किराए पर टीडीएस) डाउनलोड करने का अनुरोध केवल तभी दर्ज़ किया जा सकता है जब फॉर्म 26 क्यू सी चालान-सह विवरण संसाधित हो। पंजीकृत किरायेदार द्वारा "फॉर्म 16सी", ट्रेसेज़ वेबसाइट के माध्यम से डाउनलोड किया जा सकता है। "फॉर्म 16सी" को आकलन वर्ष 2018-19 से डाउनलोड किया जा सकता है। फॉर्म 16सी (संपत्ति पर किराए पर टीडीएस) डाउनलोड करने का अनुरोध केवल तभी दर्ज़ किया जा सकता है जब फॉर्म 26 क्यू सी चालान-सह विवरण संसाधित हो। पंजीकृत किरायेदार द्वारा "फॉर्म 16सी", ट्रेसेज़ वेबसाइट के माध्यम से डाउनलोड किया जा सकता है। "फॉर्म 16सी" को आकलन वर्ष 2018-19 से डाउनलोड किया जा सकता है।






